मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा: 8 बसें और 3 कारें टकराईं, 13 की जिंदा जलकर मौत

“मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा: घने कोहरे के कारण 8 बसें और 3 कारें टकराईं, 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 66 घायल। सीएम योगी ने मुआवजे का ऐलान किया।”

हाइलाइट्स :

  • मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा
  • 8 बसें और 3 कारें आपस में टकराईं
  • आग लगने से 13 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत
  • 66 घायल, कई की हालत गंभीर
  • शवों के टुकड़े 17 पॉलिथीन बैग में, डीएनए टेस्ट से पहचान
  • सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा
  • मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ADM प्रशासन अमरेश करेंगे जांच

मथुरा । मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा उत्तर प्रदेश के सबसे भयावह सड़क हादसों में से एक बन गया। मंगलवार तड़के घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन 127 के पास 8 बसें और 3 कारें आपस में भिड़ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते कई बसों में आग लग गई।

हादसे में अब तक 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी है, जबकि 66 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि जली हुई बसों से मानव अंगों के टुकड़े बरामद हुए हैं। पुलिस ने इन अवशेषों को 17 पॉलिथीन बैग में सुरक्षित कर डीएनए जांच के लिए भेज दिया है।

चश्मदीद की आपबीती

प्रत्यक्षदर्शी भगवान दास ने बताया कि टक्कर के बाद ऐसा लगा जैसे जोरदार धमाका हुआ हो। लोग बसों के शीशे तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोगों को निकलने का मौका नहीं मिला।

 रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। 50 से ज्यादा जवानों और 9 थानों की पुलिस ने करीब 6 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायलों को 20 एम्बुलेंस की मदद से मथुरा जिला अस्पताल और वृंदावन संयुक्त जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से गंभीर घायलों को आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

जांच और मुआवजा

हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। ADM प्रशासन अमरेश कुमार जांच का नेतृत्व करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

 हादसा कैसे हुआ? 

  • यमुना एक्सप्रेस-वे पर अत्यधिक घना कोहरा
  • एक स्पीलर बस के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया
  • पीछे से आ रही 6 बसें और 4 कारें एक-दूसरे से टकराईं
  • टक्कर के बाद एसी बस में आग लग गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button