पवन पुत्र ने जलाई सोने की लंका, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा माहौल

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

कछौना-हरदोई। एकता कमेटी की ओर से कछौना कस्बे में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। जिसमें गुरुवार की रात पवन पुत्र हनुमान ने दशानन की सोने की लंका जला दी। इसके बाद पूरा माहौल जय श्रीराम व जय बजरंग बली के उद्घोष से गूंज उठा।


गुरुवार को रामलील का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा, नगराध्यक्ष राधा रमण शुक्ला व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ने प्रभु श्रीराम की आरती करके की। इसके बाद विभिन्न लीलाओं का कलाकारों द्वारा मंचन किया गया। मंचन में दिखाया गया कि पवन पुत्र हनुमान माता सीता का पता लगाने के लिए समुंदर पार करके लंका पहुंचते हैं। अशोक वाटिका में माता सीता से भेंट कर अपनी भूख मिटाने के लिए बाग में चले जाते हैं। वहां पर रावण पुत्र अक्षय कुमार से युद्घ हो जाता है, जिसमें वह अक्षय कुमार का वध कर देते हैं। इसके बाद मेघनाथ हनुमान जी को बंदी बनाकर रावण के सामने ले जाता है। जहां पर सजा के तौर पर हनुमान जी की पूंछ में आग लगा दी जाती है। फिर हनुमान जी इसी आग से दशानन की सोने की लंका जला देते हैं। लंका दहन होते ही पूरा माहौल जयश्री राम व जय बजरंग बली के उद्घोष से गूंज उठता है। इस मौके पर  ब्रह्मा कुमार सिंह,  सत्य प्रकाश मिश्रा, मुकेश सिंह, पूर्व सभासद धर्मेंद्र सिंह, मयंक सिंह, चेयरपर्सन क्रांतिवीर सिंह उर्फ रैना, तुलसी गुप्ता, अनूप गुप्ता, अनूप दीक्षित, शिवम मिश्रा, पिंकी गुप्ता, अनुज गुप्ता, एकता कमेटी के अध्यक्ष राहुल सिंह, आयुष सिंह, संगम मिश्रा, डिंपल गुप्ता और मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button