कमियां पर मिलने पर डीएम ने दो तहसील कर्मियों को किया निलंबित

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोर्ई। तहसील के निरीक्षण के दौरान डीएम मंगला प्रसाद सिंह को कमियां व गैरहाजिर मिलने पर उन्होंने दो कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा तीन कर्मियों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए हैं। 


डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने पिछले दिनों तहसील सदर का निरीक्षण किया था। मालूम हुआ कि कार्यालय में तैनात लिपिक काफी समय से गैरहाजिर चल रहा है। जिस पर डीएम ने लिपिक को निलंबित कर दिया। वहीं तालाबा नीलामी की तारीख काफी समय से लंबित मिलने पर उन्होंने हीरापुर के लेखपाल को भी निलंबित कर दिया। साथ ही अभिलेखों के रख-रखाव में लापरवाही मिलने पर तीन लिपिक को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए हैं। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button