श्री करपात्री जी महाराज का 117वां आविर्भाव समारोह छह को

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ। धर्म सम्राट स्वामी श्री करपात्री जी महाराज का 117वां आविर्भाव समारोह 6 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। यह समारोह महाकालेश्वर मंदिर भेड़ी मंडी लालकुआं में भगवान सदाशिव के सानिध्य में होगा। 


कार्यक्रम की शुरूआत पार्थिव रूद्राभिषेक एवं अर्चन होगा, जो दोपहर 12 बजे तक चलेगा। इसके बाद धर्म सम्राट के व्यक्तित्व पर विचार गोष्ठी व सभा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप् में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के निदेशक प्रोफेसर सर्व नारायण झा, अध्यक्ष ब्रहमसागर व पूर्व आईएएस एसके द्विवेदी, संस्कृत भारती अवध प्रांत के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह व माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र मौजूद रहेंगे। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक डॉ सप्तर्षि मिश्रा ने दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button