यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार का इस्तीफा

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क 

लखनऊ : यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आयोग के वरिष्ठ सदस्य ओएन सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रवीर कुमार ने इस्तीफे के पीछे स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। उनका कार्यकाल दिसंबर तक था। प्रवीर कुमार वर्ष 1982 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और 2019 में उन्हें UPSSSC का अध्यक्ष बनाया गया था। हाल ही में PCS जूडिशियल पेपर लीक के बाद हंगामा बढ़ गया था और विपक्ष ने प्रवीर कुमार पर कार्रवाई की मांग की थी। इस बीच, प्रवीर कुमार ने इस्तीफा दे दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने मंजूर कर लिया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button