
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क
सवायजपुर ( हरदोई): सवायजपुर कोतवाल अंतरगत सवायजपुर CHC के पास निजामपुर मोड पर रोडवेज बस और मोटर साइकिल की आमने सामने भिडन्त हो गई। आज सुबह सवायजपुर कोतवाली के निजामपुर मोड पर हरदोई डिपो की रोडवेज बस और मोटर साइकिल की आमने सामने भिडन्त हो गयी।
जिसमे छविराम पुत्र शिशुपाल की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई तथा एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। कोतवाल निर्भय सिहं ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही घायल को सीएचसी सवायजपुर भिजवा दिया। टक्कर इतनी जोर थी कि बस मे मोटर साइकिल खडी खडी फस गयी । निजामपुर मोड और वृन्दावन चौराह सवायजपुर के दो प्रमुख एक्सीडेंट प्वाइंट हैं। जहां आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं पर प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता है।








