बसंतकालीन गन्ना बुवाई को प्रोत्साहित करने हेतु चहलुवा क्रय केंद्र पर कृषक गोष्ठी आयोजित

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला गोकर्णनाथ खीरी : बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल खम्भारखेड़ा के तत्वावधान में नानपारा जोन के क्रय केंद्र चहलुवा पर बसंतकालीन गन्ना बुवाई को प्रोत्साहित करने एवं उन्नत कृषि तकनीकों के प्रसार के उद्देश्य से कृषक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर विशेषज्ञों से आधुनिक खेती की जानकारी प्राप्त की। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डॉ. वी.सी. जादौन ने बसंतकालीन गन्ना बुवाई की उन्नत वैज्ञानिक विधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को भूमि एवं बीज शोधन की प्रक्रिया, अधिक उत्पादन प्राप्त करने की आधुनिक तकनीकों तथा फसल संरक्षण के प्रभावी उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पद्धति से गन्ने की खेती करने पर उत्पादन और आय दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. वी.सी. जादौन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान बजाज चीनी मिल खम्भारखेड़ा के महाप्रबंधक (गन्ना) पुष्पेंद्र ढाका, सहायक महाप्रबंधक (गन्ना) संजीव कुमार व राज सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी मंजीत सिंह तथा प्रगतिशील किसान जगदीश प्रसाद मौर्य, पंजाब सिंह, राज किशोर मिश्रा और संतोष मौर्य सहित क्षेत्र के अनेक किसान मौजूद रहे कार्यक्रम के अंत में किसानों से बसंतकालीन गन्ना बुवाई अपनाने तथा वैज्ञानिक सलाह के अनुसार खेती करने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button