श्री हरिद्वारी वैश्य समिति का पंचवार्षिक चुनाव: कृष्ण कुमार गुप्ता अध्यक्ष चुने गए

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखीमपुर : श्री हरिद्वारी वैश्य समिति का पंचवार्षिक चुनाव सौहार्दपूर्ण ढंग से सामाजिक एकता से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया वेद प्रकाश और प्रवीण गुप्ता की देखरेख में कराई गई। समिति के सदस्यों ने अनुशासित वातावरण में सहभागिता करते हुए चुनाव को सफल बनाया। अध्यक्ष पद के लिए कृष्ण कुमार गुप्ता तथा महामंत्री पद के लिए अविनाश चंद्र गुप्ता का एकल नामांकन प्राप्त हुआ। निर्धारित समय सीमा तक किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन न किए जाने के चलते दोनों पदाधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी ने अध्यक्ष और महामंत्री की निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की। इस घोषणा के साथ ही समिति परिसर उत्साह और प्रसन्नता के माहौल से गूंज उठा। घोषणा के बाद समिति के सदस्यों ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने इस चयन को संगठन की मजबूती का संकेत बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारी सामाजिक एवं धर्मार्थ गतिविधियों को एक नई गति और दिशा प्रदान करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button