मिशन शक्ति: आरजेजे एजूकेशन प्वाइंट में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम

सीतापुर जिले के मछरेहटा ब्लॉक के अंतर्गत आर जे जे एजूकेशन प्वाइंट बीरमपुर मे मिशन शक्ति 2025 के अंर्तगत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना मछरेहटा के थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय ने की और साथ ही उन्होने छात्राओ को मिशन शक्ति के बारे मे जानकारी दी तत्पश्चात थाना मछरेहटा की महिला कान्सटेबल कीर्ति गुप्ता ने बालिकाओ को उनकी सुरक्षा के लिये हेल्प लाइन नम्बरो की जानकारी दी साथ ही उनके साथ आई रूपाली त्यागी ने बालिकाओ को अपनी सुरक्षा के लिये जागरूक रहने के लिये प्रेरित किया । साथ ही उन्होने बालिकाओ को साइबर अपराध के बारे मे जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम मे एस.आई रामनिवास वर्मा ,हेड कान्सटेबल मोहम्मद अशफाक, कान्सटेबल सुभाष कुमार ,महिला डेस्क से नेहा कुशवाहा,रेनू गंगवार, विद्यालय संस्थापक जगदीश प्रसाद जयसवाल,प्रबंधक कुलदीप जयसवाल, प्रधानाचार्या पूनम जयसवाल, उपप्रधानाचार्या अरूणिमा श्रीवास्तव, व्यवस्थापक रूपेश प्रिंस अन्य शिक्षक शिक्षिकाऐ व बालिकाऐ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button