नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : माल थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 17 मार्च 2025 की है, जब 17 वर्षीय लड़की को ललित उर्फ जोजो (19 वर्ष) निवासी ग्राम थावर, थाना माल, लखनऊ बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पीड़िता को बरामद कर लिया गया, और मुखबिर की सूचना पर आरोपी ललित उर्फ जोजो को स्वतंत्र प्रभारी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button