टीबी मुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम: 100 दिवसीय अभियान बना मिसाल

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में ‘डिजिटल कॉफी टेबल बुक’ का विमोचन किया। यह पुस्तक 100-दिवसीय #TBMuktBharat अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों, समुदाय, जन-प्रतिनिधियों, सरकारी विभागों, कॉरपोरेट्स और अन्य हितधारकों के सामूहिक प्रयासों को दर्शाती है। इस अवसर पर ‘विभेदित टीबी देखभाल’ पर मार्गदर्शन दस्तावेज़ भी लॉन्च किया गया। मंत्री नड्डा ने इस अवसर पर टीबी मुक्त भारत के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दोहराया और अभियान की सफलता में सभी सहभागियों के योगदान की सराहना की।

विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस के अवसर पर भारत अपनी सफलता की नई गाथा लिख रहा है। हाल ही में संपन्न 100 दिवसीय तीव्र #TBMuktBharat अभियान ने यह साबित कर दिया कि नवाचार के साथ-साथ सामुदायिक भागीदारी भी टीबी के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाती है।

इस अभियान के माध्यम से न केवल टीबी मामलों की शीघ्र पहचान हुई, बल्कि मृत्यु दर में कमी लाने और नए संक्रमणों को रोकने में भी बड़ी सफलता मिली। यह पहल भारत को टीबी मुक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान कर रही है।

भारत केवल टीबी से लड़ ही नहीं रहा, बल्कि इसे हराने की राह पर आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button