बुजुर्ग महिला ने दी आवाज, तो जमीन पर बैठ कर सुनी जिलाध्यक्ष ने शिकायत

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  हरदोई : घर घर जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन का आज एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जनसंपर्क के दौरान जब बुजुर्ग महिला ने भाजपा जिलाध्यक्ष को आवाज लगाई तो भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन जमीन पर ही बैठ गए और बुजुर्ग महिला की शिकायत सुनी। शिकायत सुनने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने बुजुर्ग महिला को समस्या का समाधान करने का यकीन भी दिलाया जिससे खुश होकर बुजुर्ग महिला ने भाजपा जिलाध्यक्ष को आशीर्वाद भी दिया।
आज दोपहर पचकोहरा में आम नागरिकों के बीच पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और भाजपा सरकार की 8 साल की उपलब्धियां भी गिनाई और उसे हर सरकारी मदद का भरोसा दिलाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button