“सब्जी मंडी में चोरी का सनसनीखेज कांड! वृद्ध की जेब से 6500 रुपये गायब, चोर फरार!”

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई :  बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कोथावा कस्बे में शनिवार को सब्जी खरीदने गए एक वृद्ध की जेब से एक शातिर लड़के ने 6500 रुपये उड़ा लिए। लेकिन जैसे ही चोर ने जेब से हाथ निकाला, पीड़ित को चोरी का अहसास हो गया।

वृद्ध ने तेजी से शोर मचाया और भागते हुए लड़के की ओर इशारा किया। सब्जी दुकानदारों और अन्य लोगों ने चोर का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया।

कैसे हुआ वारदात को अंजाम?
कोतवाली क्षेत्र के जियनखेड़ा निवासी 76 वर्षीय रामशंकर अवस्थी वर्तमान में कोथावा कस्बे में रहते हैं। शनिवार को वह नई बाजार में सब्जी खरीदने पहुंचे थे। सब्जी चुनते समय अचानक एक लड़का आया और उनके सामने झोला रखते हुए बड़ी सफाई से उनकी कुर्ते की जेब से रुपये निकाल लिए।

चोर की हरकत पर शक होते ही वृद्ध ने तुरंत शोर मचाया, लेकिन लड़का तेजी से बाजार से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह गौरी कोथावा स्थित ग्रामीण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तक पहुंचते-पहुंचते भीड़ को चकमा देकर गायब हो गया।

क्या बोले पुलिस अधिकारी?
कोतवाल वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिल गई है और अज्ञात चोर को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब इस वारदात की गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button