मुल्क में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ के साथ पढ़ी गई ईद की नमाज

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  हरदोई: ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज मुफ्ती आफताब आलम मजहरी की इमामत में अदा की गई, जबकि मौलाना अफ़ज़लूर रहमान साहब ने बयान दिया। इस मौके पर मुल्क में अमन, चैन और खुशहाली के लिए खास दुआ मांगी गई।

रमजान के पाक महीने में मुसलमान रोजा रखते हैं, जिसमें वे सूर्योदय से सूर्यास्त तक भोजन और पानी से परहेज करते हैं। यह उपवास उन्हें अपने धर्म के प्रति अधिक समर्पित बनाता है और गरीबों व जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करता है। रमजान के समाप्त होने के बाद मुसलमान ईद का त्योहार मनाते हैं, जिसमें लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ खुशियां साझा करते हैं।

ईदगाह में आयोजित नमाज के बाद अंजुमन इस्लामिया के सदर मोहम्मद खालिद एडवोकेट, करमे इलाही ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष हरिनाम सिंह यादव, युवजन सभा हरदोई के मोती लाल कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, दीपू यादव, राम ज्ञान गुप्ता (पूर्व जिला उपाध्यक्ष), कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह, वर्तमान जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे, हसन मंसूरी, उमर मंसूरी, इसराइल मंसूरी, मोहम्मद असद, मोहम्मद इशहाक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने ईदगाह पहुंचकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button