जनसेवा नहीं, स्टंटबाज़ी कर रहे थे रफ़्तार के खिलाड़ी

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखनऊ : जनसेवा मिशन पार्क के पास जब चार पहिया गाड़ियों की तेज़ रफ्तार और सड़कों पर केक काटने का रोमांच शुरू हुआ, तब तक गोमतीनगर विस्तार पुलिस टीम की नजरें इन ‘स्टंटबाज़ों’ पर गड़ चुकी थीं।
गाड़ियों की रफ्तार थी, लेकिन पुलिस की तैयारी उससे भी तेज़! कुछ ही मिनटों में पुलिस टीम ने तीन गाड़ियों को घेरकर दबोच लिया — और फिर जो हुआ, वो बना शहर की मसालेदार सुर्ख़ी!

गाड़ियां सीज़, स्टंटबाज़ी पर ब्रेक!
तीन चारपहिया वाहनों को सीज़ किया गया। उनके ‘स्टाइलिश’ चालक बने स्टंटमैन अब सीधी सड़क की असलियत से वाकिफ़ हो चुके हैं।
नाबालिग लड़के, बिना अनुमति के सड़कों पर हुल्लड़बाज़ी, हॉर्न का हंगामा और केक काटने जैसी ‘रैम्बो’ स्टाइल की हरकतें कर रहे थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सबको सख़्त चेतावनी दी और नियमों का पाठ पढ़ाया।

🗣️ जनता बोले – ‘बिल्कुल सही किया!’
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस तत्परता की सराहना की और कहा कि इस तरह की कार्रवाई से ही सड़कों पर अनुशासन लौटेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button