शराब पीकर किया हंगामा, पुलिस ने तीनों उपद्रवियों को धर दबोचा!

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखनऊ : सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम शेखना घाट में कुछ युवक शराब के नशे में धुत होकर लोगों को गाली-गलौज कर रहे हैं और तेज आवाज़ में चिल्लाकर शांति भंग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि अमरसिंह यादव, कुशाग्र अग्रवाल और आकाश मिश्रा नामक युवक आपस में मारपीट और गाली-गलौज कर रहे हैं। गांव वालों ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वे और भड़क गए। पुलिस ने स्थिति को बिगड़ने से पहले ही संभालते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया।

गांव में दहशत फैलाने वाले इन शरारती तत्वों पर लगे कई गंभीर धाराएं!
तीनों युवकों के खिलाफ धारा 170/126/135 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत दो पक्षों के बीच बहस से हुई थी, जो शराब के नशे में आगजनी जैसी नौबत तक पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उपद्रव को रोकते हुए युवकों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button