हरदोई में फिल्मी अंदाज़ में लूट, पुलिस ने दिखाई असली हीरो वाली कार्रवाई!

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : मल्लावां थाना क्षेत्र में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरे को पुलिस ने चंद दिनों में धर दबोचा। मामला 2 मई का है, जब वादी केदार अपनी बहनों के साथ किसी समारोह में जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से बैग, ज्वेलरी और ₹3200 लूट लिए। इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले और हाई लेवल जांच शुरू की।

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी शमशाद निवासी ग्राम मिरवा, थाना तालग्राम, जनपद कन्नौज को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, कैश, चैन और बैग के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाने में अपराधी की गिरफ्तारी के साथ उसका कच्चा-चिट्ठा भी सामने आया, जिससे पता चला कि ये कोई पहली बार की करतूत नहीं थी। पुलिस की फुर्ती और निगरानी से यह मामला अब पूरी तरह से सुलझा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button