जैविक कृषि और पशुपालन अपनाकर समृद्ध हों किसान – विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क हरदोई : विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड साण्डी स्थित ग्राम लमकन में एक भव्य कृषि मेला एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने सहभागिता करते हुए किसानों और क्षेत्रीय नागरिकों को संबोधित किया।

विधायक रानू ने कहा कि “विकसित कृषि संकल्प अभियान” एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका उद्देश्य जैविक कृषि, ड्रिप सिंचाई, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, खेत-तालाब योजना तथा पशुपालन जैसी योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाना और खेती को समृद्ध बनाना है। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध हैं और लगातार प्रयास कर रही हैं।

कार्यक्रम में विधायक ने कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और किसानों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, दवाएं, बीज किट आदि वितरित किए।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख साण्डी अनिल सिंह राजपूत, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विनीत शुक्ला, कृषि वैज्ञानिक डॉ. ए.के. दुबे, डॉ. ए.के. तिवारी, मंडल अध्यक्ष अजय राजपूत, दीपांशु सिंह, अजय प्रताप सिंह चिन्कू, अनुराग भदौरिया, अरुण सिंह सहित कई क्षेत्रीय ग्राम प्रधान, गणमान्यजन, महिला किसान एवं किसान बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button