केंद्र की योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश बना राष्ट्रीय रोल मॉडल

प्रधानमंत्री आवास से उज्ज्वला तक केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश देश में नंबर वन बना। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी विकास का रोल मॉडल।

हाइलाइट्स :

  • प्रधानमंत्री आवास योजना में यूपी देश में पहले स्थान पर
  • 62 लाख से अधिक परिवारों को मिला पक्का घर
  • 96 लाख से ज्यादा MSME इकाइयों के साथ यूपी टॉप पर
  • उज्ज्वला योजना, डिजिटल गवर्नेंस में भी रिकॉर्ड
  • इंफ्रास्ट्रक्चर और एक्सप्रेस-वे में नई पहचान

लखनऊ।प्रधानमंत्री आवास से उज्ज्वला तक, केंद्र सरकार की योजनाओं में यूपी नंबर वन — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास के हर मोर्चे पर देश में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन के चलते यूपी आज राष्ट्रीय मानकों पर अग्रणी राज्य बन चुका है।

सरकार की परिणाम आधारित कार्यप्रणाली का असर यह है कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, अटल पेंशन, कृषि, MSME, इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल गवर्नेंस जैसे अहम क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश आज देश के लिए रोल मॉडल के रूप में उभरा है।

आवास और सामाजिक सुरक्षा में रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी) के तहत देश में पहला स्थान हासिल किया है। बीते लगभग 9 वर्षों में प्रदेश के करीब 62 लाख परिवारों को पक्का मकान मिला है।
साथ ही अटल पेंशन योजना में भी यूपी देश में सर्वाधिक पंजीकरण वाला राज्य बनकर सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में मजबूत उदाहरण पेश कर रहा है।

कृषि और MSME का पावरहाउस बना यूपी

कृषि प्रधान राज्य होने के कारण उत्तर प्रदेश गन्ना, चीनी, दूध, खाद्यान्न, आम और आलू के उत्पादन में अग्रणी है।
किसानों को सीधा लाभ पहुंचाने के लिए DBT व्यवस्था लागू करने वाला यूपी देश का पहला राज्य रहा, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई।

औद्योगिक क्षेत्र में, 96 लाख से अधिक MSME इकाइयों के साथ यूपी देश का सबसे बड़ा MSME हब बन चुका है, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन हुआ है।

इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल गवर्नेंस में मिसाल

उत्तर प्रदेश अब ‘एक्सप्रेस-वे प्रदेश’ के नाम से जाना जाता है। प्रदेश में

  • 7 एक्सप्रेस-वे
  • 4 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे सक्रिय हैं।
  • डिजिटल गवर्नेंस में GeM पोर्टल के माध्यम से सर्वाधिक सरकारी खरीद, ई-ऑफिस और कौशल विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में भी यूपी शीर्ष राज्यों में शामिल है।

उज्ज्वला और स्वच्छता में बड़ी उपलब्धि

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिले हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण और स्वच्छ भारत मिशन में भी यूपी की उपलब्धि राष्ट्रीय स्तर पर सराही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button