थाना प्रभारी ने पत्रकारों के साथ की बैठक पत्रकारों की सुरक्षा का दिया आश्वासन

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क हरदोई : नवनियुक्त थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने दिनांक 8 जून 2025 दिन रविवार को थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने क्षेत्रीय पत्रकारों के साथ एक बैठक का आयोजन किया बैठक में लगभग सभी पत्रकार उपस्थित रहे इस मौके पर थाना प्रभारी ने पत्रकारों की सुरक्षा का पूर्ण आश्वासन दिया उन्होंने बताया कि पत्रकारों के साथ कोई दुर्व्यवहार होता है तो इसकी सूचना तत्काल उन्हें दें उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अपराध को रोकने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे अपराध रोकना उनकी पहली प्राथमिकता होगी उन्होंने सख्त लहजे मे अपराधियों को चेतावनी दी कि अपराध छोड़कर कानून का पालन करे वरना जेल जाने के लिए तैयार रहे उन्होंने अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा की क्षेत्र में अराजकता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस मौके पर हरदोई पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर अवस्थी, गोतेंद्र तिवारी, सोमेंद्र गुप्ता प्रेम द्विवेदी अनुज गुप्ता, पवन दीक्षित प्रबल प्रताप सिंह अभिषेक मिश्रा अंकित त्रिपाठी, देवेंद्र गुप्ता,हसमत अली पंकज गुप्ता रमाकांत मिश्रा आर्यन सिंघानिया, ललित गुप्ता,शिव प्रताप सिंह अभिषेक मिश्रा लगभग सभी क्षेत्रीय पत्रकार मौके पर मौजूद रहे रिपोर्टर जितेश गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button