मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सी.एम.एस. के 16 टॉपर्स को किया सम्मानित

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सी.एम.एस.) के 16 राष्ट्रीय स्तर के टॉपर छात्रों को पुरस्कृत किया। साथ ही प्रदेश भर के 166 इंटर व हाईस्कूल टॉपर्स को भी सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने सभी छात्रों को एक-एक लाख रुपये की नगद राशि, प्रशस्ति पत्र और टैबलेट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने छात्रों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जताई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सी.एम.एस. की कम्युनिकेशन प्रमुख ऋषि खन्ना ने बताया कि आई.सी.एस.ई. (कक्षा 10) और आई.एस.सी. (कक्षा 12) के 16 राष्ट्रीय टॉपर्स में वेदिका तत्स, तेश्या गर्ग, समर्थ द्विवेदी, पियुष सूरी, आरिषा शुक्ला, श्रेया वर्मा, गौरिका लूथरा, आरुषि सिंह चौहान, आध्या चौहान, पलक राय, सौरभ कुमार सिंह, सार्थक सिंह, तस्नीम जारा, तेजस श्रीवास्तव, अभिनव जैन और शुभ वाजपेयी शामिल हैं।

ऋषि खन्ना ने बताया कि इस वर्ष आई.सी.एस.ई. व आई.एस.सी. के परीक्षाओं में सी.एम.एस. के 72 छात्रों ने 99% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इनमें 46 छात्र आई.एस.सी. और 26 छात्र आई.सी.एस.ई. से हैं।

सभी टॉपर्स को मुख्यमंत्री द्वारा एक-एक लाख रुपये के नगद पुरस्कार व टैबलेट देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button