यूपी दिवस 2026 पर बड़ा ऐलान, पांच विभूतियों को मिलेगा यूपी गौरव सम्मान

यूपी गौरव सम्मान 2026 के तहत उत्तर प्रदेश दिवस पर अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, शिक्षक अलख पांडेय, साहित्यकार डा. हरिओम पंवार, समाजसेवी रश्मि आर्य और कृषि विशेषज्ञ डा. सुधांशु सिंह को सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक को 11 लाख रुपये दिए जाएंगे।

हाइलाइट्स :

  • 24 जनवरी को मनाया जा रहा उत्तर प्रदेश दिवस
  • पांच विभूतियों को मिलेगा यूपी गौरव सम्मान
  • अंतरिक्ष, शिक्षा, साहित्य, महिला सशक्तिकरण और कृषि क्षेत्र से चयन
  • प्रत्येक को 11 लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र
  • लखनऊ में आयोजित होगा सम्मान समारोह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश दिवस 2026 के अवसर पर प्रदेश की पांच विशिष्ट विभूतियों को यूपी गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित सम्मान से अंतरिक्ष, शिक्षा, साहित्य, महिला सशक्तिकरण और कृषि जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को नवाजा जाएगा।

इस वर्ष अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, शिक्षा क्षेत्र से अलख पांडेय, साहित्यकार डा. हरिओम पंवार, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली रश्मि आर्य और कृषि विशेषज्ञ डा. सुधांशु सिंह को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

सम्मान स्वरूप सभी विभूतियों को 11 लाख रुपये की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र प्रदान किए जाएंगे।

क्यों चुने गए ये सम्मानित व्यक्तित्व?

  • शुभांशु शुक्ला (लखनऊ):
    नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान द्वारा प्रक्षेपण के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) तक पहुंचकर इतिहास रचने के लिए।
  • अलख पांडेय (प्रयागराज):
    वर्ष 2016 में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ‘फिजिक्स वाला’ यूट्यूब चैनल की शुरुआत कर शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए।
  • डा. हरिओम पंवार (बुलंदशहर):
    साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में दीर्घकालिक एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए।
  • रश्मि आर्य (मेरठ):
    श्रीमद् दयानंद आर्यकन्या गुरुकुल की स्थापना और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए।
  • डा. सुधांशु सिंह (वाराणसी):
    कृषि क्षेत्र में नवाचार और विशिष्ट उपलब्धियों के लिए।

यूपी दिवस पर सम्मान की परंपरा

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ष यूपी दिवस के अवसर पर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाता है। इसका उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना और युवाओं के लिए प्रेरणा प्रस्तुत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button