दिउलिया मनिया छपरा में जलभराव से ग्रामीण परेशान, हादसों का सिलसिला जारी

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर। जनपद के रामकोला विकास खंड के ग्राम पंचायत दिउलिया मनिया छपरा के करमहवा टोले में मनीया छपरा से अहिरौली जाने वाली सड़क पर जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गंदा पानी सड़क पर भरा होने से रोजाना बाइक और साइकिल सवार गिर रहे हैं। जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं। हाल ही में 50 वर्षीय महिला का पैर टूट गया। पट्टी खुलवाने जाते समय फिर गिर गई और उसका पैर फिर से टूट गया।इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कई बार शिकायत किए लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। वही इस सड़क से गुजरने वाले बाइक सवार आए दिन गंदे पानी में गिर गए रहे हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कहा कि सड़क पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आती है, फिर भी गड्ढों की मरम्मत का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन सड़क के दोनों तरफ वही के निवासी मिट्टी से उचा कर दिए है। जिससे पानी और ज्यादा रुक रहा है। गांववासी अंबिका साहनी, नरेंद्र साहनी, गब्बू, बिंदा, देवी, अंगद साहनी, प्रदीप आदि लोगो उक्त सड़क को तत्काल बनवाए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button