दिल्ली ब्लास्ट केस में नई कार्रवाई—लखनऊ में डॉ. शाहीन के घर NIA की रेड

“दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई। मास्टरमाइंड बताई जा रही डॉ. शाहीन सईद के लखनऊ स्थित घर पर छापेमारी की गई। NIA ने उनके पिता और भाई शुएब से पूछताछ की। इससे पहले J&K पुलिस और ATS भी उनके ठिकानों पर रेड कर चुकी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।”

लखनऊ। दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच तेज हो गई है। NIA की टीम सोमवार देर रात लखनऊ में उस घर पहुंची जहां ब्लास्ट की कथित मास्टरमाइंड डॉ. शाहीन सईद रहती थीं। टीम ने घर की तलाशी ली और शाहीन के पिता तथा भाई शुएब से करीब दो घंटे पूछताछ की।

NIA सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी का उद्देश्य शाहीन के नेटवर्क, फंडिंग और दिल्ली ब्लास्ट में उसकी भूमिका से जुड़े सबूत जुटाना था।

इससे पहले 11 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस और ATS की संयुक्त टीम ने लखनऊ में डॉ. परवेज अंसारी और उनकी बहन शाहीन के ठिकानों पर भी छापा मारा था।

डॉ. शाहीन को 9 नवंबर को फरीदाबाद से J&K पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसियों के अनुसार, शाहीन की करीबी डॉ. मुजम्मिल शकील से उसकी लगातार बातचीत होती थी और वही उसे संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के निर्देश दे रहा था।

जांच एजेंसियाँ मान रही हैं कि यह नेटवर्क राष्ट्रीय राजधानी में बड़ी साजिश रचने की तैयारी में था, जिसमें शाहीन की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। NIA अब डिजिटल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल्स, लोकेशन ट्रेस और कथित मॉड्यूल के फंडिंग सोर्स की जांच कर रही है।

दिल्ली ब्लास्ट केस में आगे और कई खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, अपराध और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स और इन्वेस्टिगेशन अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button