बिहार के एक जिले में मिले 7400 HIV केस, हड़कंप स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

बिहार HIV केस में चौंकाने वाली बढ़ोतरी। सीतामढ़ी जिले में 7400 HIV पॉजिटिव मरीज मिले, जिनमें 400 से अधिक नाबालिग भी शामिल होने का दावा। हर महीने 40–60 नए केस सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा। पूरी रिपोर्ट ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ पर पढ़ें।

सीतामढ़ी, बिहार। बिहार HIV केस ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। सीतामढ़ी जिले में HIV के 7400 पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। यह आंकड़ा प्रदेश में चिंता बढ़ाने वाला है, क्योंकि हर महीने 40–60 नए मरीज सामने आ रहे हैं और इनमें 400 से ज्यादा नाबालिग शामिल होने का दावा किया गया है।

जिले में HIV संक्रमण के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर ला दिया है। सीतामढ़ी के विभिन्न ART (Antiretroviral Therapy) सेंटरों से मिले आंकड़ों के अनुसार 7400 HIV पॉजिटिव मरीज रजिस्टर किए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार,

  • हर महीने 40–60 नए HIV मरीज मिल रहे हैं।
  • ART सेंटर पर करीब 5000 मरीज नियमित दवा लेने पहुंच रहे हैं।
  • रिपोर्ट्स दावा करती हैं कि 400 से अधिक नाबालिग भी पॉजिटिव हैं।

सदर अस्पताल के मेडिकल अफसर डॉ. हसीन अख्तर ने बताया कि जिले में HIV के बढ़ने का प्रमुख कारण माइग्रेशन है।
उन्होंने कहा कि “सीतामढ़ी के युवा बड़ी संख्या में बाहर कमाने जाते हैं और वहां संक्रमित होकर लौटते हैं, जिससे परिवार और स्थानीय स्तर पर संक्रमण तेजी से फैल रहा है।”

सीतामढ़ी के ग्रामीण इलाकों में जागरूकता की कमी, असुरक्षित संबंध और समय पर टेस्टिंग न होना भी HIV के तेज प्रसार के मुख्य कारण बताए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने जिले में तेज स्क्रीनिंग अभियान, काउंसलिंग, जागरूकता कार्यक्रम और ART दवा उपलब्धता पर जोर देने का निर्देश दिया है।

आकड़ों के अचानक बढ़ने से जिले में स्वास्थ्य संकट की स्थिति बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button