मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 28 फरवरी को

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क रायबरेली : उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वार सम्प्रति चल रहे अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से सम्बन्धित कार्यक्रम की तिथियों को संशोधित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा घोषित संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 26 दिसम्बर, 2025 तक गणना अवधि निर्धारित की गई है। कंट्रोल टेबल का अपडेट व ड्राफ्ट रोल तैयार करना की अवधि 27 दिसम्बर से 30 दिसम्बर 2025 तक निर्धारित की गई है। निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन अब 31 दिसंबर, 2025 को होगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 31 दिसम्बर, 2025 से 30 जनवरी, 2026 तक निर्धारित की गई है। 31 दिसम्बर, 2025 से 21 फरवरी, 2026 तक नोटिस चरण में गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 28 फरवरी, 2026 को किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button