यूपी विधानमंडल शीतकालीन सत्र 2025 शुरू, विधानसभा के बाहर सपा का विरोध

“UP Legislative Session 2025 Start Today: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 2025आज से शुरू हो गया है। विधानसभा के बाहर सपा का विरोध प्रदर्शन, 24 दिसंबर को अनुपूरक बजट, 10 विधेयक और वंदे मातरम पर विशेष चर्चा होगी।”

हाइलाइट्स : 

  • यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 19 से 24 दिसंबर तक
  • विधानसभा के बाहर समाजवादी पार्टी का प्रतीकात्मक विरोध
  • 22 दिसंबर को पेश होगा वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट
  • सरकार 10 महत्वपूर्ण विधेयक सदन में रखेगी
  • वंदे मातरम के 100 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा
  • मऊ विधायक सुधाकर सिंह के निधन पर सदन स्थगित
  • विधान भवन क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा, रूट डायवर्जन लागू

UP Legislative Session Start Today:
लखनऊ में आज से उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। यह सत्र 19 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जबकि 21 दिसंबर (रविवार) को अवकाश रहेगा। सत्र की शुरुआत मऊ से विधायक सुधाकर सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव के साथ हुई, जिसके बाद विधानसभा की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विधानसभा के बाहर सपा का विरोध प्रदर्शन

सत्र शुरू होते ही समाजवादी पार्टी ने विधानसभा के बाहर अलग-अलग अंदाज़ में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

  • विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा साइकिल से विधानसभा पहुंचे, जिस पर कोडीन कफ सिरप की बोतल का कट-आउट लगा था।
  • सपा विधायक जाहिद बेग ऑक्सीजन सिलेंडर और मास्क के साथ पहुंचे और प्रदूषण व स्वास्थ्य व्यवस्था पर सरकार को घेरा।

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटका रही है।

22 दिसंबर को पेश होगा अनुपूरक बजट

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने

बताया कि 22 दिसंबर को वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार 10 अहम विधेयक सदन के पटल पर रखेगी।

वंदे मातरम के 100 वर्ष पर ऐतिहासिक चर्चा

इस सत्र की सबसे बड़ी खासियत वंदे मातरम के 100 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा है।

  • विधानसभा में करीब 5 घंटे
  • विधान परिषद में लगभग 4 घंटे
    इस विषय पर चर्चा प्रस्तावित है।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बयान

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कोडीन कफ सिरप मामले पर कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।
अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में देश के हर नागरिक का योगदान रहा है।

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था

विधानमंडल सत्र को देखते हुए विधान भवन क्षेत्र को 4 जोन और 10 सेक्टर में बांटा गया है।

  • एटीएस स्नाइपर, बम निरोधक दस्ता और भारी पुलिस बल तैनात
  • हजरतगंज, विधानसभा और राजभवन क्षेत्र में रूट डायवर्जन लागू

 ट्रैफिक रूट डायवर्जन (Lucknow Traffic Update)

  • बंदरियाबाग, डीएसओ, परिवर्तन चौक से विधानसभा की ओर यातायात प्रतिबंधित
  • सिटी और रोडवेज बसें हजरतगंज की ओर नहीं जाएंगी
  • वैकल्पिक मार्ग: कैंट, 1090 चौराहा, बर्लिंग्टन चौराहा, कैसरबाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button