नशा मुक्ति भारत एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत लोगों को किया गया जागरूक

राष्टीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कौशाम्बी : न्यायाधीश जे. पी. यादव के निर्देशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी के तत्वावधान में मकर संक्रांति के अवसर पर प्रभाष गिरी पर्वत पभोषा में आयोजित मेले के दौरान नशामुक्त भारत एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मेले में आए जनमानस को पराविधिक स्वयंसेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों एवं बाल विवाह जैसी कुप्रथा के सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी द्वारा आम नागरिकों के लिए उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गयी। नुक्कड़ नाटक एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रम में पराविधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) अमरदीप, ममता देवी, डॉ. नरेन्द्र दिवाकर, ज्योत्सना सोनकर, मनीषा दिवाकर, सतीश सिंह एवं अमरेन्द्र प्रताप उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button