धुरंधर 2: टीजर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, 19 मार्च को सिनेमाघरों में मचेगा धमाल

Dhurandhar 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज हो चुका है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज का ट्रेलर होली के आसपास रिलीज हो सकता है। जानिए ट्रेलर डेट और रिलीज से जुड़ी हर डिटेल।

नई दिल्ली। निर्देशक आदित्य धर की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar 2) का धमाकेदार टीजर 3 फरवरी 2026 को रिलीज कर दिया गया है। पहले पार्ट की ऐतिहासिक सफलता के बाद धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों की उम्मीदें सातवें आसमान पर हैं।

टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, कुछ फैंस इस बात से थोड़े निराश भी नजर आए कि टीजर में पहले पार्ट के पोस्ट-क्रेडिट सीन की झलक ज्यादा दिखाई गई है। लेकिन इसी बीच धुरंधर 2 के ट्रेलर को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

कब आएगा धुरंधर 2 का ट्रेलर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर द रिवेंज का ट्रेलर होली के आसपास रिलीज किया जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 1 मार्च 2026 को फिल्म का फुल-लेंथ ट्रेलर दर्शकों के सामने आ सकता है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बदले की कहानी और यूरी जैसा टच

धुरंधर 2 में इस बार कहानी पूरी तरह बदले की भावना पर आधारित होगी। रणवीर सिंह के किरदार की बैकस्टोरी को फिल्म की यूएसपी के तौर पर पेश किया जाएगा।
टीजर में सुनाई देने वाला डायलॉग—
“ये नया हिंदुस्तान है, घर में घुसकर मारेगा…”
इस बात की ओर इशारा करता है कि फिल्म में उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसा नेशनलिस्ट टच देखने को मिल सकता है।

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि विक्की कौशल फिल्म में कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

19 मार्च को रिलीज होगी धुरंधर 2

रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। अब इसका सीक्वल 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि धुरंधर 2 को पैन-इंडिया रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button