धौरहरा तहसील में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला : जनमानस की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार शनिवार को तहसील धौरहरा के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर

जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी शशिकांत मणी ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 37 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें राजस्व विभाग से संबंधित 18, पुलिस विभाग की 11, विकास विभाग की 04 तथा अन्य विभागों की 04 शिकायतें शामिल रहीं। सभी प्रार्थना पत्रों को पंजीकृत कर संबंधित विभागों को निस्तारण हेतु सौंपा गया। अपर जिलाधिकारी ने राजस्व से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए मौके पर ही 03 मामलों का सफल निस्तारण कराया। शेष शिकायतों के संबंध में उन्होंने पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीमों को निर्देशित किया कि वे मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें और विवादों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए और फरियादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। भूमि विवादों एवं संवेदनशील मामलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल, क्षेत्राधिकारी शमशेर बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार वीरेंद्र यादव सहित विभिन्न विभागों के खंड विकास अधिकारी, लेखपाल, थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button