ईरान ने नेतन्याहू के कार्यालय और वायु सेना ठिकानों पर मिसाइल हमले का दावा

ईरान के IRGC ने इजरायली पीएम नेतन्याहू के कार्यालय और वायु सेना कमांडर के ठिकानों पर मिसाइल हमले का दावा किया है। मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा, इजरायल और अमेरिका ने प्रतिक्रिया जताई।

हाइलाइट्स :

  • IRGC ने नेतन्याहू के कार्यालय और एयरफोर्स ठिकानों पर मिसाइल हमले का दावा किया।
  • ईरान ने अमेरिकी और इजरायली हमलों का जवाब दिया।
  • इजरायली रक्षा बल (IDF) ने हमलों को अंतरराष्ट्रीय अपराध बताया।
  • ईरान ने मीनाब में 165 बच्चों की मौत को लेकर शोक जताया।
  • अस्पताल, स्कूल और रेड क्रिसेंट जैसी नागरिक सुविधाओं पर हमले का आरोप।

नई दिल्ली। मिडिल-ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय और इजरायली वायु सेना कमांडर के ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया है।

ईरान टाइम्स के मुताबिक, इस हमले के बाद इजरायली नेतृत्व में हड़कंप मच गया है और आईआरजीसी का दावा है कि हमले के बाद नेतन्याहू का भविष्य अनिश्चित है। इजरायली रक्षा बल (IDF) ने इन कार्रवाइयों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर “सबसे जघन्य अपराधों” के समान बताया और चेताया कि यह मानवता के साझा मूल्यों के लिए खतरा है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने खामनेई की हत्या और मीनाब में अमेरिकी-इजरायली मिसाइल हमलों में मारे गए 165 बच्चों की मौत पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि इजरायल और अमेरिका ने आवासीय क्षेत्रों, अस्पतालों, स्कूलों और रेड क्रिसेंट जैसी नागरिक सुविधाओं को भी निशाना बनाया।

मध्य पूर्व में तनाव के इस दौर में IRGC का यह कदम अमेरिका और इजरायल के खिलाफ ईरान के प्रतिशोध का प्रतीक माना जा रहा है।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button