“Qatar Helicopter Crash News: कतर के क्षेत्रीय जल में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की मौत और 1 लापता। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अधिकारियों ने पुष्टि की।“
दोहा/नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच कतर से एक दुखद खबर सामने आई है। रविवार तड़के कतर के क्षेत्रीय जल में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है।
स्थानीय प्रशासन और अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी (AP) के मुताबिक, हादसे के बाद से लापता व्यक्ति की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
हादसे के बाद तुरंत शुरू हुआ रेस्क्यू
कतर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही विशेष रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेजा गया। समुद्री तलाशी और बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।
इस अभियान में:
- कोस्ट और बॉर्डर सिक्योरिटी की टीमें
- मरीन सर्च एंड रेस्क्यू यूनिट
- आंतरिक सुरक्षा बल की विशेष इकाइयां
आपसी तालमेल के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
मौतों की आधिकारिक पुष्टि
कतर के अधिकारियों ने इस हादसे में 6 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। वहीं एक लापता व्यक्ति की तलाश अब भी जारी है।
कारणों की जांच शुरू
हेलीकॉप्टर क्रैश के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। शुरुआती जांच शुरू कर दी गई है और तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है।
यह हादसा ऐसे समय में हुआ है, जब मिडिल ईस्ट क्षेत्र पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रहा है।
“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”
