भारतीय नववर्ष पर आरोग्य भारती का भव्य आयोजन, शुभ हॉस्पिटल में गूंजे परंपरा और संस्कृति के स्वर

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखीमपुर खीरी : भारतीय नववर्ष के पावन अवसर पर आरोग्य भारती, लखीमपुर द्वारा शुभ हॉस्पिटल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता द्वारा भगवान धन्वंतरि के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इसके उपरांत धनवंतरी स्तवन के साथ कार्यक्रम विधिवत प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन संगठन के सचिव हरे कृष्ण अवस्थी ने किया, जबकि प्रस्तावना जिला सह-सचिव डॉ. अमित विश्वकर्मा द्वारा प्रस्तुत की गई। जिला उपाध्यक्ष डॉ. गौरव गोयल ने आरोग्य भारती के उद्देश्यों एवं कार्यों का विस्तृत परिचय कराया।

प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. अश्वनी गुप्ता ने भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में विक्रम संवत के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी से भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि अरविन्द गुप्ता का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने आरोग्य भारती के कार्यों की सराहना करते हुए सभी को भारतीय नववर्ष की बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों-महर्षि वाल्मीकि सेना (अटल) के अध्यक्ष सचिन वाल्मीकि, भोजवाल समाज से कृष्ण कुमार शाह, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद से अंबुज गुप्ता तथा अखिल भारतीय श्री हरिद्वार वैश्य महासभा, लखीमपुर के अध्यक्ष सुनील गुप्ता द्वारा भी मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन आरोग्य भारती के जिला अध्यक्ष डॉ. सुशील वर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। इस दौरान स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सह-संयोजक रामू वर्मा, बृजेश गुप्ता, महावीर सिंह, रामनिवास, डॉ. दीपिका, डॉ. पल्लवी, डॉ. सुरेश, डॉ. अरविंद, डॉ. रविंद्र वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, कार्यकर्ता एवं शुभ हॉस्पिटल का स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button