राम मंदिर में ऐतिहासिक आयोजन: 34 साल बाद बजरंग दल की वापसी, हनुमान मंदिर शिखर पर फहराएगा ध्वज

राम मंदिर में ऐतिहासिक आयोजन: 34 साल बाद बजरंग दल की वापसी, हनुमान मंदिर शिखर पर फहराएगा ध्वज

अयोध्या में हनुमान जयंती के अवसर पर इस बार एक ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। करीब 34 साल बाद रामजन्मभूमि आंदोलन से जुड़े “बजरंगी” राम मंदिर परिसर में एकत्रित होंगे।

राम मंदिर के परकोटे में स्थित हनुमान मंदिर के शिखर पर 2 अप्रैल को ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर सुबह 11 बजे सम्पन्न होगा।

इस आयोजन में बजरंग दल के पूर्व संस्थापक विनय कटियार की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित होगा। उनके साथ संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जिनमें जयभानु सिंह पवैया, डॉ. सुरेंद्र जैन और प्रकाश शर्मा शामिल हैं।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि मंदिर परिसर के दक्षिणी भाग में स्थित बजरंग बली के मंदिर में यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें बजरंग दल के 13 प्रमुख पदाधिकारियों के साथ लगभग 150 स्थानीय लोगों और साधु-संतों को आमंत्रित किया गया है।

बताया गया है कि ध्वजारोहण का कार्यक्रम पूरी विधि-विधान के साथ सम्पन्न होगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस संबंध में विनय कटियार ने कहा कि हनुमान जी के मंदिर पर ध्वज आरोहण एक महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर है और सभी का एकत्रित होना स्वाभाविक है। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान अन्य विषयों पर भी चर्चा हो सकती है।

करीब तीन दशक बाद इस तरह का आयोजन रामजन्मभूमि आंदोलन से जुड़े लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। इसे एक प्रतीकात्मक एकजुटता और धार्मिक आस्था के बड़े आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button