बजट 2026 LIVE: मेगा टैक्सटाइल पार्क: देशभर में टेक्सटाइल सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

बजट 2026 मेगा टैक्सटाइल पार्क के तहत देशभर में बड़े टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे। नेशनल फाइबर स्कीम, नेशनल हैंडलूम पॉलिसी और खादी योजना से कारीगरों, MSME और ODOP को मिलेगा नया विस्तार।

हाइलाइट्स :

  • बजट 2026 में मेगा टैक्सटाइल पार्क बनाने का ऐलान
  • टेक्सटाइल सेक्टर के लिए नेशनल फाइबर स्कीम शुरू
  • नेशनल हैंडलूम पॉलिसी से कारीगरों को सीधी मदद
  • एकेडमिक संस्थानों से मिलेगा टेक्निकल सपोर्ट
  • खादी को बढ़ावा, प्रोडक्शन–ट्रेनिंग–मार्केटिंग पर फोकस
  • वन डिस्ट्रिक्ट–वन प्रोडक्ट (ODOP) को नया विस्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026-27 में सरकार ने टेक्सटाइल सेक्टर को मजबूत करने के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि देश में मेगा टैक्सटाइल पार्क विकसित किए जाएंगे, जिससे उत्पादन बढ़ेगा और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

वित्त मंत्री ने कहा कि टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेशनल फाइबर स्कीम शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत कच्चे माल की उपलब्धता, आधुनिक तकनीक और नवाचार को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

इसके साथ ही नेशनल हैंडलूम पॉलिसी लागू की जाएगी, जिसके जरिए देशभर के कारीगरों और बुनकरों को सीधी मदद, वित्तीय सहायता और बाजार से जोड़ने पर जोर होगा। सरकार शैक्षणिक और तकनीकी संस्थानों की मदद से टेक्सटाइल सेक्टर को तकनीकी सहयोग भी उपलब्ध कराएगी।

खादी और ग्रामोद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना के तहत उत्पादन, प्रशिक्षण और विपणन पर विशेष फोकस किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा वन डिस्ट्रिक्ट–वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना को और विस्तार देने की घोषणा भी बजट में की गई है, ताकि स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल सके।

सरकार का मानना है कि इन पहलों से टेक्सटाइल सेक्टर को नई गति मिलेगी और देश की अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका और मजबूत होगी।

देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button