मुस्लिम परिवार ने वैदिक रीति से अपनाया सनातन धर्म, शबनम बनी सपना सिंह

हवन-पूजन और मंत्रोच्चारण के बीच परिवार ने अपनाया सनातन धर्म, साधु-संतों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

"उत्तर प्रदेश के चित्रकोट जिले में एक मुस्लिम परिवार ने वैदिक रीति से सनातन धर्म की स्थापना की। घर-पूजन के बीच शबनम का नाम भिक्षु शंका सिंह रखा गया। पूरा मामला जानें।"


चित्रकूट। जनपद के दरसेंडा गांव में एक मुस्लिम परिवार ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सनातन धर्म में घर वापसी की। इस दौरान विधिवत हवन-पूजन, मंत्रोच्चारण और यज्ञोपवीत संस्कार कराए गए, जिसके बाद परिवार ने स्वयं को हिंदू घोषित किया।

जानकारी के अनुसार, मनेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी शबनम का नाम बदलकर सपना सिंह रखा। कार्यक्रम में शांतिकुंज हरिद्वार, गायत्री शक्तिपीठ चित्रकूट और बड़ा मठ के साधु-संतों की उपस्थिति रही, जिन्होंने पूरे विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कराया।

मनेंद्र सिंह ने बताया कि उनके दादा ने मुस्लिम युवती से विवाह के बाद इस्लाम धर्म अपनाया था। हालांकि, उन्होंने स्वयं लंबे समय से सनातन धर्म में लौटने का मन बना रखा था। उन्होंने बताया कि वह नियमित रूप से नमाज अदा नहीं करते थे और अपने बच्चों के नाम भी हिंदू परंपरा के अनुसार रखे गए हैं।

उन्होंने कहा कि परिवार ने सोच-समझकर यह निर्णय लिया है और अब वे सनातन परंपराओं के अनुसार जीवन यापन करेंगे।

इस आयोजन के दौरान गांव के लोग और साधु-संत बड़ी संख्या में मौजूद रहे। धार्मिक अनुष्ठानों के बीच परिवार की घर वापसी को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

"देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button