“ईरान के सेना प्रमुख अमीर हातमी ने कमांडरों को अलर्ट रहने और अमेरिका-इजरायल की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया। किसी भी हमले के लिए सेना तैयार।”
ईरान सेना अलर्ट: ईरान के सेना प्रमुख अमीर हतामी ने देश के सभी सैन्य कमांडरों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि किसी भी संभावित हमले के लिए सेना पूरी तरह तैयार रहे।
राज्य मीडिया के मुताबिक, हातमी ने कमांडरों को संयुक्त राज्य अमेरिका और इजराइल की गतिविधियों पर कड़ी और सतर्क निगरानी रखने को कहा है।
‘हमले का मुंहतोड़ जवाब’
हातमी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि अगर कोई दुश्मन जमीनी हमला करता है, तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुश्मन को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
बढ़ता वैश्विक तनाव
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच यह बयान बेहद अहम माना जा रहा है। हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि संघर्ष जल्द खत्म हो सकता है, लेकिन क्षेत्र में अमेरिकी सैनिकों की बढ़ती तैनाती ने नई आशंकाएं पैदा कर दी हैं।
सेना पूरी तरह तैयार
ईरान की सेना को अब पूरी तरह ऑपरेशनल मोड में रखा गया है। सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक और वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए रणनीति पर चर्चा की जा रही है।
क्या बढ़ेगा टकराव?
विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों पक्षों के बयानों से तनाव कम होने के बजाय और बढ़ता नजर आ रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।
“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”









