
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : बेनीगंज के ‘खजहा पुल’ पर सरे राह अस्मत पर हाथ, शोर मचाने पर भाग निकले गुंडे!”पढ़ाने आओगी तो जान से मार देंगे।— गुंडों ने शिक्षिका को दी खूनी धमकी।
हरदोई: एक तरफ सूबे में ‘मिशन शक्ति’ के डंके बज रहे हैं, तो दूसरी तरफ शराब के नशे में धुत्त ‘दबंगों’ ने एक शिक्षिका की अस्मत को सरेबाज़ार चुनौती दे डाली।घटना 27 मार्च 2026 की दोपहर की है। बेनीगंज के एक गांव के प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षिका, जो बच्चों का भविष्य संवारने के लिए अपनी साइकिल से स्कूल जा रही थी, उसे क्या पता था कि खजहा पुल के पास साक्षात ‘यमराज’ के गुंडे उसका रास्ता रोके खड़े हैं।पीड़िता का आरोप है कि गांव का ही बदनाम शराबी ‘किशोर’ अपने अज्ञात खूंखार साथियों के साथ सड़क के बीचों-बीच दीवार बनकर खड़ा हो गया। इन दरिंदों ने न केवल शिक्षिका की साइकिल रोकी, बल्कि ‘बुरी नीयत’ से उसका हाथ पकड़कर खींचने लगे। सरेराह एक महिला की गरिमा को तार-तार करने की कोशिश की गई।शिक्षिका का कहना है कि आरोपी किशोर आए दिन शराब के नशे में उसे गंदी-गंदी गालियां देता है और अभद्र टिप्पणियां करता है। हद तो तब हो गई जब बीच सड़क पर इन भेड़ियों ने उसे घेर लिया। शिक्षिका के शोर मचाने पर जब राहगीर ‘फरिश्ता’ बनकर पहुंचे, तो आरोपी भाग निकले। लेकिन भागते-भागते एक रुह कंपा देने वाली धमकी दे गए—अगली बार कोई बचाने नहीं आएगा, सीधे ‘ऊपर’ पहुंचा देंगे!बेनीगंज पुलिस ने FIR तो दर्ज कर ली है, लेकिन सवाल वही है— क्या शिक्षिका अब स्कूल जाने से डरेगी? क्या पुलिस इन नशेड़ी गुंडों के हौसले पस्त कर पाएगी।इलाके में इस घटना को लेकर जबरदस्त उबाल है। वहीं उपरोक्त मामले को लेकर स्थानीय पुलिस की मानें तो जांच की जा रही है







