
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ / उत्तर प्रदेश: प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने राज्य के करीब 25 जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। राजधानी लखनऊ सहित प्रयागराज और वाराणसी में तेज लू चलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में भी हीटवेव का असर देखने को मिलेगा।बुंदेलखंड और पूर्वांचल के जिलों जैसे बांदा, चित्रकूट, भदोही और सहारनपुर में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है। वहीं हमीरपुर समेत अन्य जिलों में भी लू का असर रहेगा।
📊 तापमान की स्थिति:
- प्रयागराज: 44.6°C (सबसे अधिक)
- वाराणसी: 44.2°C
- बांदा: 43.6°C
- लखनऊ: 41.9°C
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल अगले एक सप्ताह तक इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।







