प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, शरीर पर मिले कई चोटों के निशान

शरीर पर मिले कई चोटों के निशान, कुछ जख्म 5 से 7 दिन पुराने बताए गए; मौत की वजह पर सस्पेंस बरकरार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम report में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं, जिनमें कुछ 5 से 7 दिन पुरानी और कुछ एक दिन पुरानी बताई गई हैं। मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

हाइलाइट्स:

  • pm rep
  • शरीर पर 5 से 7 दिन पुरानी तीन चोटें मिलीं
  • एक दिन पुरानी तीन अन्य चोटों का भी जिक्र
  • ताजा चोट के निशान नहीं मिलने की जानकारी
  • रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले में बढ़ी चर्चा
  • पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटीं

प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा, शरीर पर मिले कई चोटों के निशान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद नया मोड़ आ गया है। रिपोर्ट में शरीर पर कई चोटों के निशान मिलने का दावा किया गया है, जिससे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुल छह चोटों का उल्लेख किया गया है। इनमें तीन चोटें 5 से 7 दिन पुरानी बताई गई हैं, जबकि तीन अन्य चोटें एक दिन पुरानी बताई जा रही हैं। हालांकि रिपोर्ट में किसी ताजा चोट का जिक्र नहीं होने की बात भी सामने आई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल

रिपोर्ट के सामने आने के बाद प्रतीक यादव की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। शुरुआती जानकारी में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी थी, लेकिन अब शरीर पर मिले चोटों के निशानों ने जांच एजेंसियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

सूत्रों के मुताबिक संबंधित एजेंसियां पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही हैं। वहीं परिवार और करीबी लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है।

राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल

प्रतीक यादव का नाम प्रदेश की राजनीति और कारोबारी जगत से जुड़ा रहा है। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों के जिक्र ने इस मामले को और संवेदनशील बना दिया है।

हालांकि अभी तक अधिकारियों की ओर से मौत के कारणों को लेकर कोई अंतिम आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच रिपोर्ट और फोरेंसिक विश्लेषण के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button