नाबालिग से रेप और हत्या के आरोपी प्रभास मंडल का एनकाउंटर, मां बोली- कर्मों की सजा मिली

बारुईपुर रेप-मर्डर केस में मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस का दावा है कि क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपी ने हथियार छीनकर फायरिंग की। मां ने शव लेने से इनकार करते हुए कहा- कर्मों की सजा मिली।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर नाबालिग रेप-मर्डर केस में मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस के अनुसार, क्राइम सीन रिक्रिएशन के दौरान आरोपी ने पुलिस अधिकारी की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने प्रभास मंडल को मृत घोषित कर दिया।

मां ने शव लेने से किया इनकार

एनकाउंटर में मारे गए प्रभास मंडल की मां ने बेटे का शव लेने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि बेटे को उसके किए की सजा मिल गई है। मां ने पुलिस से कहा कि वह शव देखने भी नहीं जाएंगी और अंतिम संस्कार जहां करना हो कर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रभास परिवार में किसी की बात नहीं सुनता था और नशे का आदी था।

पुलिस का दावा- आरोपी ने छीनी रिवॉल्वर और की फायरिंग

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 12:45 बजे जांच अधिकारी प्रभास मंडल को घटना स्थल पर लेकर पहुंचे थे।

पुलिस टीम का उद्देश्य अपराध की पूरी घटना को दोबारा समझने के लिए क्राइम सीन रिक्रिएशन करना था।

पुलिस का दावा है कि इसी दौरान आरोपी ने अचानक एक पुलिस अधिकारी से सर्विस रिवॉल्वर छीन ली और पुलिस टीम पर एक राउंड फायर कर भागने की कोशिश की।

इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button