यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, दो IPS अधिकारियों के तबादले; संकल्प शर्मा को नोएडा की जिम्मेदारी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत 2012 बैच के दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस सूची में संकल्प शर्मा और संतोष कुमार मिश्रा के नाम शामिल हैं।

आदेश के मुताबिक, संकल्प शर्मा को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद से हटाकर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

वहीं, संतोष कुमार मिश्रा को पीटीएस जालौन में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद से स्थानांतरित कर संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस फेरबदल के बाद संकल्प शर्मा गौतमबुद्धनगर में नई जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि संतोष कुमार मिश्रा कानपुर नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात होंगे।

Back to top button