‘सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे’, अखिलेश यादव ने धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए भगवान कृष्ण और भगवान राम के पिता को लेकर कथित आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित किए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसके कहने पर इस तरह की गतिविधियां की जा रही हैं।

अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा, “ये सनातन विरोधी किसके कहने पर सक्रिय है। पहले भगवान कृष्ण के बारे में विवादित वीडियो आया, अब भगवान राम के पिता के बारे में अभद्रता की बात प्रसारित हो रही है। इसके राजनीतिक आकाओं को ये सब मंजूर होगा, हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं है।”

सपा प्रमुख ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए संबंधित व्यक्ति के सभी कार्यक्रम रद्द करने की मांग की। उन्होंने अपनी पोस्ट के आखिर में लिखा, “अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे।”

Back to top button