अल्टो कार को तेज रफ्तार ट्रक ने पिछे से मारी टक्कर,दो घायल,कार बुरी तरह से हुई क्षतिग्रस्त 

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क अजान खीरी : थाना हैदराबाद क्षेत्र के गोला-सिकन्दबाद मार्गं पर ग्राम निजामपुर के पास रविवार देर रात एक हुए सड़क हादसे में शिवम मिश्रा  की अल्टो कार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में शिवम मिश्रा, उनका छोटा बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों व ग्रामीणो ने कार में फंसे शिवम मिश्रा व उनके बेटे को किसी तरह से बाहर निकालकर इलाज के लिए एम्बुलेंस से गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जानकारी के मुताबिक थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम नंगापुर निवासी शिवम मिश्रा 35 वर्षीय व उनका बेटा हर्ष 6 वर्षीय किसी काम से अपनी कार से गोला जा रहे थे। रात्रि करीब 7.30 बजे जैसे ही गोला सिकंद्राबाद मार्गं पर निजामपुर के निकट पहुंचे ही थे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक चालक अपना ट्रक लेकर भगा गया। राहगीरों व ग्रामीणो द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची थाना हैदराबाद पुलिस ने राहगीरों व ग्रामीणो की मदद से कार में फंसे शिवम मिश्रा व उनके बेटे हर्ष को किसी तरह कार से बाहर निकालकर इलाज के लिए एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले गये जहां शिवम मिश्रा व उनके बेटे का इलाज जारी है।इधर शिवम मिश्रा के परिवार वालों को घटना की जानकारी होने पर दौड़ते भागते गोला पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त कार को हटवाया। पुलिस अज्ञात ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button