“बीसीसीआई ने जापान में होने वाले एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। पुरुष टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर जबकि महिला टीम की कमान हरमनप्रीत कौर संभालेंगी। जानिए पूरी टीम और खिलाड़ियों की सूची।“
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सितंबर 2026 में जापान के आइची-नागोया में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों का ऐलान कर दिया है। पुरुष टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि महिला टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर के हाथों में रहेगी।
इस वर्ष एशियाई खेलों का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक जापान के आइची-नागोया शहर में होगा। क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत खिताब बचाने के इरादे से उतरेगा।
हरमनप्रीत पर फिर जताया भरोसा
महिला टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाने के बावजूद चयन समिति ने कप्तान हरमनप्रीत कौर पर भरोसा बरकरार रखा है। टीम में केवल एक बदलाव किया गया है, जहां यास्तिका भाटिया की जगह बाएं हाथ की बल्लेबाज और विकेटकीपर जी. कामलिनी को शामिल किया गया है।
उप-कप्तान स्मृति मंधाना के साथ शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगी, जबकि दीप्ति शर्मा ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगी। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋचा घोष के पास होगी।
श्रेयंका पाटिल की फिटनेस पर रहेगा फैसला
तेज गेंदबाजी विभाग में रेणुका सिंह ठाकुर और अरुंधति रेड्डी टीम की अगुवाई करेंगी। स्पिन विभाग में राधा यादव और श्रेयंका पाटिल शामिल हैं। हालांकि बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि श्रेयंका पाटिल का अंतिम चयन उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा।
श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में उतरेगी पुरुष टीम
पुरुष टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण देखने को मिल रहा है। वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे बल्लेबाजों के साथ अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं।
एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय महिला टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कामलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव और नंदनी शर्मा।
एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय पुरुष टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।
“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”








