BREAKING : पुतिन का न्यूक्लियर सरप्राइज: भारत के लिए तैयार पोर्टेबल परमाणु तकनीक, कहा– ईंधन सप्लाई कभी नहीं रुकने देंगे

पुतिन ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रूस भारत को स्मॉल पोर्टेबल न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी देगा और बिना रुकावट परमाणु ईंधन सप्लाई जारी रखेगा। रक्षा आधुनिकीकरण में भी सहयोग बढ़ेगा।

हाइलाइट्स :

  • पुतिन ने कहा—भारत को स्मॉल पोर्टेबल परमाणु तकनीक देंगे।
  • रूस भारत को बिना रुकावट परमाणु ईंधन सप्लाई देता रहेगा।
  • सेनाओं के आधुनिकीकरण के लिए रूस ने सहयोग बढ़ाने की घोषणा की।
  • ऊर्जा, रक्षा और रणनीतिक तकनीक पर भारत-रूस साझेदारी मजबूत हुई।
  • पुतिन ने कहा—भारत का स्वागत शानदार रहा, हम संबंधों को नई ऊंचाई देंगे।

नई दिल्ली। पीएम मोदी के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने भारत के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि रूस भारत को स्मॉल और पोर्टेबल परमाणु तकनीक (Small Modular Nuclear Reactors) प्रदान करेगा, जो भविष्य में देश की ऊर्जा सुरक्षा और औद्योगिक क्षमता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।

बिना रुकावट ईंधन सप्लाई जारी रखने का आश्वासन

पुतिन ने यह भी स्पष्ट किया कि रूस भारत को “बिना किसी रोक-टोक के परमाणु ईंधन सप्लाई” जारी रखेगा।
यह बयान भारत की दीर्घकालिक परमाणु ऊर्जा आवश्यकताओं और कोकण में चल रही सहयोगी परियोजनाओं को मजबूती देने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सेनाओं के आधुनिकीकरण में सहयोग

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रक्षा साझेदारी भारत—रूस संबंधों का सबसे मजबूत स्तंभ है। उन्होंने घोषणा की कि रूस भारत की सेनाओं के आधुनिकरण में और तकनीकी सहयोग देगा।
मिसाइल, रक्षा सिस्टम, ज्वाइंट प्रोडक्शन और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर भी बातचीत आगे बढ़ाई गई है।

भारत का शानदार स्वागत—पुतिन

पुतिन ने भारत द्वारा दिए गए स्वागत की सराहना करते हुए कहा—
भारत में मेरा स्वागत शानदार रहा। हम भारत के साथ सभी क्षेत्रों में विश्वास और सहयोग को और मजबूत करेंगे।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button