नेहरू जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन, याद किए गए उनके योगदान

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क

बस्ती :नगर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित नेहरू के पंचशील सिद्धांत की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस सिद्धांत को आज भी दुनिया स्वीकार करती है। पूर्व विधायक अम्बिका सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने देश के विकास में नेहरू के योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि उद्योग, विदेश नीति, कृषि, रोजगार और रक्षा क्षेत्र में नेहरू ने मजबूत नींव रखी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आजादी के बाद देश खाद्यान्न संकट से जूझ रहा था। नेहरू के मार्गदर्शन में कृषि क्षेत्र को मजबूत किया गया। इसका परिणाम है कि आज देश खाद्यान्न में आत्मनिर्भर है। कार्यक्रम में शकुन्तला देवी, लक्ष्मी यादव, राकेश पाण्डेय, राहुल चौधरी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकमत से कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करना ही पंडित नेहरू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button