बारामती (महाराष्ट्र) – प्लेन क्रैश में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत कई की मौत

Ajit Pawar’s Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती में एक बड़ा विमान हादसा सामने आने की खबर है। जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय अजित पवार विमान में सवार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और प्रशासन तथा आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

मुंबई।  महाराष्ट्र के बारामती में एक प्लेन क्रैश होने की खबर आई है, जानकारी के मुताबिक इस प्लेन में राज्य के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार थे। यह चार्टर प्लेन मुंबई से बारामती जा रहा था। वहीं, 8 बजकर 45 मिनट पर यह चार्टर लैंडिंग के समय क्रैश हो गया ताजा जानकारी के मुताबिक इस प्लेन हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत सभी सवार लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग, प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गईं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अजित पवार वहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। यह पता नहीं चल सका है कि विमान हादसे किस वजह से हुआ। मौके से जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें साफ देखा जा सकता है कि विमान में भयंकर आग लगी है। तेज धुआं उठ रहा है। जो वीडियो सामने आया है उसमें अजित पवार का विमान खेत में क्रैश हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button