हिंदी दिवस पर परिचर्चा : प्रिंट मीडिया की भूमिका पर हुआ मंथन

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखीमपुर-खीरी : हिंदी दिवस के अवसर पर प्रेस जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के तत्वावधान में नगर पालिका सभागार में “वर्तमान परिवेश में हिंदी की दशा, दिशा और प्रिंट मीडिया की भूमिका” विषयक परिचर्चा आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष कामता सिंह कुशवाहा ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अमन गिरि, एसडीएम युगान्तर त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी एवं वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विधायक अमन गिरि ने कहा कि अंग्रेजी के बढ़ते प्रभाव और भाषागत अशुद्धियों की चुनौतियों के बावजूद हिंदी का भविष्य उज्ज्वल है, क्योंकि यह सोशल मीडिया और इंटरनेट के कारण युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

एसडीएम युगान्तर त्रिपाठी ने कहा कि हिंदी को भारत में वास्तविक स्थान दिलाने के लिए सरकारी व सामाजिक स्तर पर गंभीर प्रयास आवश्यक हैं। पालिकाध्यक्ष  ने हिंदी को गंभीरता से लेने पर बल देते हुए सिनेमा को इसके प्रसार का अहम माध्यम बताया। वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में प्रिंट मीडिया की जिम्मेदारियां और भी बढ़ गई हैं तथा हिंदी पत्रकारिता कई चुनौतियों का सामना कर रही है। परिचर्चा को महेंद्र कुमार त्रिपाठी, प्रो. रामअवतार विश्वकर्मा, डॉ. सौरभ दीक्षित, डॉ. प्रमोद दीक्षित, केके शुक्ला, अभिषेक राजपूत आदि ने भी संबोधित किया। अंत में कार्यकारी अध्यक्ष कामता सिंह कुशवाहा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संगठन के सदस्य मूलचंद भारद्वाज, मन्दीप कुमार वर्मा, करन सिंह राठौर, सचिन शर्मा, राजेश कश्यप, सुनील श्रीवास्तव, सौरभ पाण्डेय सहित  मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button