जिलाधिकारी विशाख जी ने सदर तहसील का किया व्यापक निरीक्षण

हरदोई: जिलाधिकारी श्री विशाख जी ने विकास भवन के निरीक्षण के पश्चात खरगापुर स्थित सदर तहसील का दौरा किया। उन्होंने तहसील परिसर, न्यायालय कक्ष, पार्किंग, अभिलेखागार, कैंटीन, खतौनी रूम और हवालात का निरीक्षण किया। तहसील के बैकसाइड में टूटी बाउंड्रीवाल के पुनर्निर्माण हेतु बजट प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील में आने वाले नागरिकों से संवाद किया और उनकी समस्याएँ सुनीं। पार्किंग व्यवस्था सुधारने के लिए गार्ड तैनात करने तथा वादियों व अधिवक्ताओं के लिए अलग-अलग शौचालय निर्माण का प्रस्ताव देने का निर्देश दिया। तहसील न्यायालयों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने पर जोर दिया।

अभिलेखागार में कॉम्पैक्टर में रखे दस्तावेज व्यवस्थित पाए गए, वहीं बिडिंग प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के इस निरीक्षण से तहसील प्रशासन में सुधार की उम्मीद बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button